फतेहगढ़/ उत्तर प्रदेश :का0 देवेन्द्र सिंह ब्लाक सं0 छ आवास सं0 06 द्वारा श्रीमान क्षेत्रा0 लाइन्स फतेहगढ को प्रा0पत्र दिया गया था कि उसके बगल के ब्लाक सं0 छः के आवास सं0 08 से बदबू आ रही है, जो अंदर से बंद होना प्रतीत हो रहा है। इस सूचना पर मै प्रभारी निरीक्षक मय हमराह उ0नि0 राहुल कुमार मय फोर्स मय फील्ड यूनिट व प्रतिसार निरीक्षक फतेहगढ, क्षेत्राधिकारी लाइन के साथ उक्त आवास मे आया तो आवास का दरवाजा बंद था,इसलिए वीडियाग्राफी व फोटोग्राफी कराकर दरवाजे को खोलकर अंदर देखा गया तो चारपाई के ऊपर बिछे गद्दे पर चित, अर्धनग्न अवस्था मे एक व्यक्ति का शव पडा है, जिसके दोनो पैर बेड से लटके जमीन को छू रहे है। शव डिकम्पोज होने लगा है। बदबू से पूरा कमरा भरा हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव लगभग 05-06 दिन पुराना है । मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक द्वारा व लाइन मोहर्रिर , गणना मोहर्रिर को बुलाकर मृतक की पहचान करायी गयी तो मृतक की पहचान का0 57 सीपी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी सलईया थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के रुप मे हुई। इनका पीएनओ नं0 112610311 है। शव के आसपास चारपाई के नीचे शराब के पाउच पडे है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृतक के पिता श्री त्रिभुवन सिंह को मो0नं0 9758404596 पर सूचना दी गयी। मृतक के पत्नी व बच्चे औरैया मे अलग रहते है, उनको सूचना देने की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनो के आने पर शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नही है। उच्चाधिकारीगणो को सूचना दी गयी है। शान्ति व्यवस्था बनी है। सूचनार्थ सादर सेवा मे प्रेषित है।
Related Articles
उत्तराखंड के 20,067 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा आयोजन, बेहतर काम करने वाली कार्यकत्रियां होंगी सम्मानित
September 23, 2026
चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के गांवों में बदल रही तस्वीर, पारंपरिक घरों से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
September 23, 2026
Check Also
Close


