उत्तराखंडसामाजिक

Dry weather warning in Uttarakhand: किसानों के लिए फसल काटने का सही समय, बारिश में भारी कमी

Right time for farmers to harvest crops, huge shortage of rain

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है, जबकि निचले इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी देहरादून में दोपहर को हल्के बादलों के बीच धूप-छांव का खेल जारी है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है।

शुष्क मौसम की संभावना:

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले हफ्ते तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को यह सलाह दी है कि यह फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त समय है। पिछले कुछ दिनों से देहरादून समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश न होने से मौसम पूरी तरह शुष्क है।

अक्टूबर में बारिश में भारी गिरावट:

1 अक्टूबर से पोस्ट मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस महीने अब तक अनुमानित बारिश में 93% की कमी दर्ज की गई है। आमतौर पर मानसून के विदा होने के बाद अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बारिश होती थी, लेकिन इस साल बारिश की कमी के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

किसानों के लिए अनुकूल समय:

डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं, जिससे किसानों को फसल कटाई के लिए अच्छा मौका मिला है। यह समय फसलें काटकर उन्हें सुखाने और सुरक्षित भंडारण के लिए अनुकूल है।

मौसम की यह स्थिति किसानों को लाभ पहुंचा सकती है, क्योंकि शुष्क मौसम में फसल कटाई और भंडारण सुगमता से किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button