Blogउत्तराखंडदेशराजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी देहरादून में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला

President Draupadi Murmu will lay the foundation stone of a state-of-the-art public park in Dehradun

132 एकड़ भूमि में बनेगा विश्व स्तरीय पार्क, 2026 में जनता को होगा समर्पित

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को जल्द ही एक विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क की सौगात मिलने वाली है। 20 जून 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर में इस अत्याधुनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। इस परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आज राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में साझा की गई।

2026 तक जनता को समर्पित होगा यह ऐतिहासिक पार्क

इस भव्य सार्वजनिक पार्क की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है और इसके पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद 2026 में इसे उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा। अतिरिक्त सचिव डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह पार्क न केवल एक पर्यावरण-अनुकूल स्थल होगा, बल्कि यह स्वास्थ्य, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी बनेगा

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा पार्क

इस पार्क में हरियाली और टिकाऊ विकास को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से शामिल होंगे:

  • साइकिलिंग ट्रैक और जॉगिंग पथ
  • पिकनिक लॉन और बहु-गतिविधि क्षेत्र
  • बच्चों के खेल क्षेत्र और खेल सुविधाएं
  • वन प्रकृति पथ और जल सुविधाएं
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष केंद्र

विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

डॉ. गुप्ता ने सभी विभागीय अधिकारियों को पार्क के अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया ताकि यह पार्क पर्यटकों और स्थानीय जनता के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन सके

देहरादून को मिलेगी नई पहचान

राजपुर रोड के हृदय स्थल में स्थित 132 एकड़ में फैला यह विशाल हरित क्षेत्र उत्तराखंड में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देगा। यह पार्क देहरादून को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button