Blogउत्तर प्रदेशदिल्ली NCRराजनीति
Trending

मीरापुर उपचुनाव के दौरान झड़प,भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे

ग्राम ककरौली के पास कुछ लोगों ने हुड़दंग किया है

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट के उपचुनाव के दौरान ककरौली में बवाल हो गया। वहां दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हुड़दंगियों ने हमला कर दिया लेकिन जैसे ही हुड़दंगियों की ओर से पत्‍थर चले पुलिस ने उन्‍हें दौड़ा लिया। इस दौरान एक पुलिसवाले के एक हाथ में लाठी और दूसरे में नंगी पिस्‍टल देखी गई। पुलिस के तेवर देख हुड़दंगी गांव की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका काफी दूर तक पीछा भी किया। बाद में हुडदंगियों को खदेड़ती पुलिस के ऐक्‍शन मोड वाली तस्‍वीरें भी सामने आईं। मीरापुर उपचुनाव के दौरान झड़प,भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान 20 नवंबर 2024 को थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम ककरौली में झड़प की घटना सामने आई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार दो पक्षों के बीच विवाद झड़प में बदल गया। पुलिस ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके जवाब में, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हुड़दंगियों को वहां से हटा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर में मीरापुर उपचुनाव के दौरान यहां पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना ककरौली में ग्राम ककरौली के पास कुछ लोगों ने हुड़दंग किया है। मौके पर तत्काल फोर्स पहुंच गई थी। वहा दो पक्षों के बीच में झड़प हुई थी। पुलिस द्वारा वहां पर सूक्ष्मूल प्रयोग करके वहा से सबको हटा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान ठीक तरीके से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button