Blogउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली NCRदेशधर्म दर्शनपर्यटनयूथराजनीतिसामाजिक
Trending

“500 साल बाद रामलला के आंगन में पहली बार योगी ने रखा दीपोत्सव”

25 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड बना।

अयोध्या /उत्तर प्रदेश: (एजेंसी ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम दीपोत्सव में हिस्सा लेने से पहले रामलला मंदिर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन किया, फिर उनके चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीप जलाए। वहीं मंदिर प्रांगण में हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, विनोद जी आदि भी रहे।

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला 500 साल बाद अपने भव्य मंदिर में स्थापित हुए। 30 अक्टूबर को दीपोत्सव में 25 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड बना। सबसे बड़ी आरती भी संपन्न हुई, जब एक हजार से ज्यादा धर्माचार्यों ने सरयू माता की आरती की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। इसके बाद योगी ने भव्य दीपोत्सव में भी हिस्सा लिया। दीपोत्सव में 25 लाख से ज्यादा दीये सरयू के तट पर जलाए गए, जो अब एक विश्व रेकॉर्ड है। इस बार अयोध्या में दो-दो रेकॉर्ड बने। सबसे ज्यादा दीये एक साथ जलाने के साथ सबसे बड़ी आरती का भी रेकॉर्ड अयोध्या ने बनाया, जब एक हजार से ज्यादा धर्माचार्यों ने एक साथ सरयू माता की आरती संपन्न की। मुख्यमंत्री ने इन उपलब्धियों के लिए अयोध्या को बधाई भी दी।

अयोध्या: 22 जनवरी 2024 को रामलला 500 साल बाद अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हुए। इसके बाद 30 अक्टूबर को पहला दीपोत्सव हुआ, जब रामलला अपने महल में विराजमान होकर दीयों के उत्सव को निहारते रहे। योगी सरकार के आठवें दीपोत्सव में राममंदिर की अनुपम छटा हर किसी को आह्लादित कर रही थी। रामलला की मौजूदगी में बुधवार को अयोध्या में पहला दीपोत्सव मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button