Blogदिल्ली NCRदेशराजनीति

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Delhi Chief Minister Rekha Gupta met Prime Minister Modi

पीएम को भेंट किया गुलदस्ता, कामकाज पर साझा की जानकारी

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और पिछले दो दिनों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों की जानकारी साझा की।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

इससे पहले, शुक्रवार को रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी शिष्टाचार भेंट की थी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। 19 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया, जिसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में उन्होंने शपथ ग्रहण किया। उनके साथ 6 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

विभागीय अधिकारियों संग बैठक, चुनावी वादों को पूरा करने पर जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कई विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इसकी जानकारी साझा की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button