Blog

हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ का निधन, उत्तराखंड कला जगत में शोक

Comedian Ghanananda 'Ghanna Bhai' passed away, Uttarakhand art world mourns

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ के निधन से प्रदेश के कला और फिल्म जगत में शोक की लहर है। देहरादून के अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई कलाकारों और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा—
“उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।”

उन्होंने आगे कहा—
“आपकी सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली ने लोगों को न केवल हंसाया, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने का नजरिया दिया। उत्तराखंड के फिल्म जगत और अभिनय के क्षेत्र में आपके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”

1970 में रामलीलाओं से शुरू किया अभिनय सफर

उत्तराखंड रंगमंच के मंझे हुए कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ का जन्म 1953 में पौड़ी जिले के गगोड़ गांव में हुआ था। उन्होंने लैंसडाउन के कैंट बोर्ड स्कूल से शिक्षा प्राप्त की

  • उन्होंने 1970 में रामलीलाओं से अभिनय करियर की शुरुआत की।
  • 1974 में रेडियो और दूरदर्शन पर काम किया
  • गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में पहचान बनाई
  • सहज अभिनय और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के कारण लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे।

इन सुपरहिट फिल्मों से बनाई पहचान

घनानंद ने कई गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी।
उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में—
घरजवें – इस फिल्म से मिली घर-घर पहचान
चक्रचाल – दमदार हास्य अभिनय
बेटी-ब्वारी, जीतू बगडवाल, सतमंगल्या
ब्वारी हो त यनि, घन्ना भाई एमबीबीएस, घन्ना गिरगिट
यमराज – उनके करियर की हिट फिल्मों में शामिल

उत्तराखंड फिल्म और रंगमंच को अपूरणीय क्षति

घनानंद गगोडिया, जिन्हें सभी प्यार से ‘घन्ना भाई’ कहते थे, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा थे। उनकी हास्य कला ने लोगों को हंसाया और समाज को एक नया दृष्टिकोण दिया

उनका जाना उत्तराखंड के रंगमंच और फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button