उत्तराखंड

देहरादून में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ, भाजपा भगाओ’ अभियान तेज: सुखविंदर कोटली ने दिलाई 150 भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता

Congress's 'Save the Constitution, Drive Out the BJP' campaign intensifies in Dehradun: Sukhwinder Kotli enrolls 150 BJP workers as Congress members

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त प्रभारी सुखविंदर कोटली रविवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ‘संविधान बचाओ, भाजपा भगाओ’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में भाजपा अनुसूचित जाति विभाग के नेता सोनू गहलोत के नेतृत्व में करीब 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कोटली ने कहा कि देहरादून में अनुसूचित जाति समाज के युवाओं का जोश देखकर वे बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब हर महीने वे उत्तराखंड के किसी न किसी जिले का दौरा करेंगे, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।


दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों पर बोली कांग्रेस

कोटली ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और केंद्र सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के साथ उपेक्षा का व्यवहार कर रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर अत्याचार पीड़ित के साथ खड़ी है और संगठन को इस दिशा में और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्गों के साथ हो रहे अत्याचारों पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाएगी। “हमारा लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज में समानता और न्याय की स्थापना है,” कोटली ने जोशपूर्ण अंदाज़ में कहा।


राहुल गांधी की भूमिका का ज़िक्र

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने लोकसभा में वोटों की गड़बड़ी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले के खिलाफ आवाज उठाई है, उसी तरह उत्तराखंड कांग्रेस भी राज्य के आम लोगों के मुद्दों को ताकत से उठाएगी।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से समाज के वंचित और दबे-कुचले वर्गों की आवाज रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है और सामाजिक समानता के सिद्धांतों को कमजोर किया है।


लक्सर में कांग्रेस का प्रदर्शन

इसी कड़ी में हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद के नेतृत्व में एक पैदल मार्च निकाला गया, जो मोहम्मदपुर कुन्हारी चौक से शुरू होकर अली चौक तक गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से केवल झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड का युवा नौकरी के लिए भटक रहा है, और सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को दबाने में लगी है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button