Blogस्पोर्ट्स

SRH vs LSG: हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद, जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

High scoring match expected, know pitch report, head to head record and probable playing 11

आईपीएल 2025 का सातवां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगी।

मैच प्रीव्यू

SRH ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान को 44 रनों से हराया था, जबकि LSG को दिल्ली के खिलाफ एक विकेट से हार मिली थी। SRH की बैटिंग लाइनअप बेहद खतरनाक नजर आ रही है, जिसने पहले ही मैच में 286/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं, LSG की गेंदबाजी इस सीजन अब तक कमजोर दिखी है।

पिच और मौसम रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। पिछले मैच में 40 ओवर में 500+ रन बने थे। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 4 मैच हुए हैं, जिनमें LSG ने 3 और SRH ने 1 बार जीत दर्ज की है

संभावित प्लेइंग 11

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, क्लासेन (WK), मनोहर, सिमरजीत, कमिंस (C), हर्षल, शमी, ज़म्पा।
LSG: मार्श, मार्कराम, पूरन, पंत (C/WK), मिलर, बडोनी, अहमद, ठाकुर, बिश्नोई, राठी, अवेश।

कहां देखें?

मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JioCinema ऐप/वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button