Blogउत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदिल्ली NCRदेशराजनीति
Trending

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के भाई और भतीजा गिरफ्तार, “मंत्री बोले दोनों से 32 साल से है रिश्ता खत्म”

पुलिस ने धोखाधड़ी और SC/ST एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

नई दिल्‍ली : (एजेंसी) बेंगलुरु:केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रहलाद जोशी के भाई गोपाल जोशी को शनिवार को बेंगलुरु पुलिस ने कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया। जेडीएस नेता द्वारा धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। जेडीएस के एक पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को पुलिस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गोपाल जोशी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

जोशी और एक महिला विजयलक्ष्मी जोशी के खिलाफ बसवेश्वरनगर पुलिस ने गुरुवार रात मामला दर्ज किया था.जोशी के बेटे अजय जोशी का भी नाम एफआईआर में दर्ज है. वहीं सूचना के आधार पर जोशी को कोल्हापुर से और उनके बेटे को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी  ने भाई पर लग रहे आरोपों पर कहा है कि गोपाल जोशी से 32 साल पहले ही मेरा संबंध खत्‍म हो गया था।

. पुलिस ने बताया कि दोनों को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए हुबली लाया गया और फिर वापस बेंगलुरू ले जाया गया. इससे पहले इस मामले में सोमशेखर नाइक और विजयकुमारी को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए कहा, ” नवंबर 2013 में मैंने सिटी सिविल कोर्ट बैंगलोर में एक सिविल मुकदमा दायर किया था

क्या है पूरा मामला

जेडीएस के पूर्व विधायक देवानंद की पत्नी सुनीता चव्हाण ने बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर पुलिस थाने में गोपाल जोशी और अन्य दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान गोपाल जोशी ने उनसे 2 करोड़ रुपए लिए थे और कहा था कि वो उनके पति को चुनाव में टिकट देंगे, लेकिन टिकट नहीं दिया गया. जब वो पैसे वापस मांगने गई तो उसका अपमान भी किया गया. पुलिस ने धोखाधड़ी और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. महिला के मुताबिक, गोपाल जोशी ने उससे कहा था कि मेरे भाई का केंद्र सरकार में अच्छा पद है।कार्यालय में आने की बात को बताया निराधार साथ ही उन्‍होंने कहा कि 2012 में एक फैमिली अरेंजमेंट डीड बनाई गई थी जिसमें साफ कहा गया कि हम सामाजिक और आर्थिक रूप से किसी भी संयुक्त परिवार की स्थिति या किसी संयुक्त लेनदेन में नहीं हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सभी को सूचित करने के लिए 2012 में समाचार पत्रों में एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी हुआ था.

साथ ही उन्‍होंने एक्‍स पर कहा, “एफआईआर में शिकायतकर्ता का सुनीता चव्हाण का मेरे अलग हो चुके भाई गोपाल जोशी के साथ मेरे कार्यालय में आना पूरी तरह निराधार है। जिसमें कहा गया था कि गोपाल जोशी और मैं 20 साल (अब 32 साल से अधिक) से अलग हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि मेरे केवल 2 भाई हैं और कोई बहन नहीं है. विजयलक्ष्मी जोशी का मेरी बहन के रूप में उल्लेख पूरी तरह से गलत है.”गोपाल जोशी और मैं 20 साल (अब 32 साल से अधिक) से अलग रह रहे हैं.। प्रहलाद जोशी ने एक्स सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि मेरा और और मेरे भाई का पिछले 32 सालों से कोई व्यावहारिक संबंध नहीं है……

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी  ने अपने भाई गोपाल जोशी पर लग रहे आरोपों को लेकर अपनी बात रखी है. उनके भाई गोपाल जोशी के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज किया गया है । और आरोप है। कि लोकसभा चुनाव में टिकट देने का लालच देकर उन्‍होंने दो करोड़ रुपये की ठगी की. इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा क‍ि उनके भाई गोपाल जोशी से उनका कोई वास्ता नहीं है। गोपाल जोशी को बेंगलुरु पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!