नई दिल्ली: केरल, जिसे ‘भगवान का अपना देश’ कहा जाता है, अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर साल लाखों पर्यटक यहां की पहाड़ों, झरनों, नदियों और जंगलों के दीदार के लिए आते हैं। अगर आप भी केरल की इस नैसर्गिक खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज तैयार किया है।
IRCTC के ‘कल्चरल केरल टूर पैकेज’ के बारे में जानकारी
इस पैकेज का नाम ‘कल्चरल केरल टूर पैकेज’ है, जो 6 रात और 7 दिन का होगा। यह यात्रा 14 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें आप कोच्चि, मुन्नार, एलेप्पी, और त्रिवेंद्रम जैसी खूबसूरत जगहों की सैर करेंगे। इस पैकेज में यात्रा, ठहरने, खाने-पीने और घूमने-फिरने की सारी व्यवस्था IRCTC द्वारा की जाएगी, जिससे आपको किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टूर पैकेज के शुल्क:
IRCTC ने इस पैकेज को विभिन्न श्रेणियों में बांटा है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं:
– सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹53,400
– डबल ऑक्यूपेंसी: ₹37,000
– ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹34,850
इसके अलावा, अगर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है तो:
– बेड के साथ: ₹30,600
– बिना बेड: ₹25,550
2 से 4 साल के बच्चे के लिए शुल्क ₹17,700 होगा।
टूर के दौरान कहां-कहां घूमने का मौका मिलेगा?
पैकेज के तहत आप केरल के प्रमुख आकर्षण स्थलों की यात्रा करेंगे, जिसमें कोच्चि के ऐतिहासिक स्थल, मुन्नार की हरी-भरी चाय के बागान, एलेप्पी की सुंदर बैकवाटर बोट राइड्स, और त्रिवेंद्रम के सांस्कृतिक स्थल शामिल होंगे। यह यात्रा आपको केरल की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के करीब ले जाएगी।
कैंसिलेशन पॉलिसी:
यदि आप किसी कारणवश यात्रा को कैंसिल करना चाहते हैं, तो IRCTC ने इसके लिए भी स्पष्ट नियम तय किए हैं:
– यात्रा शुरू होने से 21 दिन पहले कैंसिल करने पर 30% कटौती होगी।
– 15-21 दिन पहले कैंसिल करने पर 55% कटौती होगी।
– यात्रा से 4-7 दिन पहले कैंसिल करने पर 50% रकम काटी जाएगी।
– 4 दिन से कम समय में कैंसिल करने पर कोई राशि वापस नहीं मिलेगी।
यदि आप इस बार केरल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यात्रा के दौरान आपकी हर जरूरत का ख्याल रखा जाएगा, और आप बगैर किसी चिंता के केरल की अनमोल खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। तो बिना देर किए, अपना बैग पैक करें और निकल पड़ें ‘भगवान के अपने देश’ के सफर पर!


