हरियाणा में चुनाव नतीजे के बाद भाजपा केंद्रीय कार्यालय से कांग्रेस पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
"कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा" उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है
परजीवी, साजिश और… हरियाणा जीत के बाद मिला मौका तो मोदी ने कांग्रेस के लिए कह दी चुभने वाली बात।
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है और उसपर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश का आरोप लगाया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जमकर निशाना बनाया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी अपने दम पर बहुमत तक हासिल नहीं कर पाई थी, उसके लिए ये चुनाव बेहद अहम था। कांग्रेस परजीवी पार्टी’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे परजीवी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह परजीवी पार्टी बन गई है। हरियाणा में अकेले थी तो करारी हार मिली। जम्मू कश्मीर में उसकी सहयोगी पार्टी पहले से कह रही थी।
कांग्रेस की वजह से उसे नुकसान हो रहा है और नतीजों में भी वही दिखा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जितनी सीटें जीती उसमें से आधी से ज्यादा सीटें अपने सहयोगियों की वजह से जीती हैं। जहां सहयोगियों ने कांग्रेस पर भरोसा किया वहां उनकी ही नैया डूब गई।लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस लगातार पीएम मोदी को निशाना बना रही थी। लोकसभा चुनाव के बाद कुछ राज्यों के उपचुनाव में भी बीजेपी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। कई बार ऐसा लगा कि बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। लेकिन आज जब बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई तो पीएम मोदी एक बार फिर से फ्रंटफुट पर आ गए। उन्हें कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। बीजेपी के विजय उत्सव पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा।
अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हैं और इस खेल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से भारत के खिलाफ कई तरह के षडयंत्र चल रहे हैं। भारत के लोकतंत्र, अर्थतंत्र और सामाजिक तानेबाने को कमजोर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिशें हो रही हैं। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और उनके चट्टे बट्टे इस खेमे में, इस खेल में शामिल हैं।पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी पार्टी बताया और साजिश करने का आरोप लगाया।


