Blogक्राइमदिल्ली NCRदेशराजनीति
Trending

“जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का खूनी-खेल, एक डॉक्टर सहित 7 मजदूरों की गोली मारकर की हत्या”

गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए आतंकी हमले की मुख्यमंत्री ने कड़ी निंदा की और हमला करता पूर्ण बताया

जम्मू-कश्मीर : (एजेंसी) आतंकवादियों ने एकबार फिर मजूदरों को निशाना बनाया है. जिसमें एक डॉक्टर सहित 7 मजदूरों की मौत हत्या करद गई है गोलीबारी में अन्य कई लोग घायल है। गांदरबल:जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल जिले में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की दुखद खबर. इस आतंकवादी हमले में 7 लोग मारे गए हैं और 5-7 अन्य घायल हुए हैं. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने बिहार निवासी एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद किया था. पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के वंडुना गांव में बिहार निवासी अशोक चौहान का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया।

मुख्यमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की

घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बेहद दुखद खबर मिली है. मजदूर इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में 7 की मौत हो गई है और 5-7 अन्य घायल हो गए हैं. मैं निहत्थे और निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाकेकी घेराबंदी कर हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. इससे दो दिन पहले भी आतंकियों ने शोपियां में एक बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है, जिसमें जिसमें अब तक 7 मजदूरों की मौत हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने दो मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की. सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के गोली से 5-7 अन्य मजदूर जख्मी भी हो गए है. आतंकियों ने शाम के समय मजदूरों पर फायरिंग की है. सुरक्षा बलों के मुताबिक आतंकवादियों ने सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे. तभी आतंकियों ने सभी मजदूरों पर गोलीबारी की. फायरिंग के बाद घायलों पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button