Blogदिल्ली NCRदेशराजनीति

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता आज लेंगी शपथ

Delhi gets new Chief Minister, Rekha Gupta will take oath today

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2025: दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया। बुधवार शाम को हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया। वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों का समर्थन मिला। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने आधिकारिक रूप से रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी

रामलीला मैदान में आज दोपहर 12 बजे होगा शपथ ग्रहण

रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। इस भव्य आयोजन में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे

  • शपथ ग्रहण समारोह में 30,000 से अधिक लोग शामिल होंगे
  • भाजपा ने दिल्ली के विभिन्न तबकों के लोगों को भी आमंत्रित किया है, जिनमें झुग्गी-झोपड़ी के प्रतिनिधि भी शामिल हैं
  • समारोह का समय पहले शाम 4:30 बजे तय था, लेकिन बाद में इसे दोपहर 12 बजे कर दिया गया

भव्य तैयारियां और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रामलीला मैदान को विशेष रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:

  • मुख्य मंच 40×24 फुट का होगा, जहां राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, रेखा गुप्ता को शपथ दिलाएंगे
  • वीआईपी मेहमानों के लिए अलग मंच बनाया गया है, जिसका आकार 40×34 फुट होगा।
  • 10 अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें अति विशिष्ट अतिथियों के लिए एक अरुणा आसफ अली रोड से होगा
  • पूरे मैदान में लाल रंग की कालीन बिछाई गई है, जिससे आयोजन की भव्यता और निखरेगी।
  • तैयारियों की निगरानी उपराज्यपाल स्वयं कर रहे हैं

आप नेताओं को भी भेजा गया न्योता

संवैधानिक परंपरा के तहत, निवर्तमान मुख्यमंत्री को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना होता है। इसीलिए आप नेता आतिशी को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने आप के सभी विधायकों को भी न्योता भेजा है

भाजपा ने रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की परंपरा अपनाई

दिल्ली में इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने तीन बार रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण किया था। अब भाजपा भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामलीला मैदान में सरकार गठन का जश्न मना रही है। चुनाव परिणाम के बाद से दिल्लीवासियों में इस बात को लेकर उत्सुकता थी कि आखिर अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथों में होगी

रेखा गुप्ता की सरकार से जनता की उम्मीदें

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार दिल्ली में किन प्रमुख नीतियों पर काम करेगी, यह देखने लायक होगा। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने विकास, स्वच्छ प्रशासन और महिला सुरक्षा को लेकर बड़े वादे किए थे। अब देखना होगा कि नई सरकार इन वादों को कैसे पूरा करती है और दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं पर कितनी खरी उतरती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button