उत्तराखंड

अटल–मोदी सुशासन यात्रा में CM धामी की जबरदस्त छवि, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

CM Dhami's impressive image during the Atal-Modi Good Governance Yatra, reflecting his growing influence in national politics.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से एक प्रभावशाली राष्ट्रीय नेता के रूप में उभर रहे हैं। सख्त निर्णय, स्पष्ट नीति और परिणामोन्मुखी नेतृत्व उनकी पहचान बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने में सीएम धामी की भूमिका उल्लेखनीय रही है, और यही वजह है कि आज उनका नेतृत्व केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं रहकर राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुका है।

मदनपल्ली और तिरुपति में सीएम धामी का आकर्षण

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा में सीएम धामी की सहभागिता उनकी बढ़ती राष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रमाण है। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित किया और तिरुपति में आयोजित विशाल जनसभा व रोड शो में भी भाग लिया। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ और गगनभेदी नारों ने यह स्पष्ट कर दिया कि सीएम धामी का प्रभाव अब राज्य की सीमाओं से कहीं आगे बढ़ चुका है।

दक्षिण भारत में स्टार कैंपेनर के रूप में पहचान

दक्षिण भारत में सीएम धामी की लोकप्रियता कोई नई बात नहीं है। चुनावी दौर में भी वे एक प्रभावशाली स्टार कैंपेनर के रूप में उभरे। उनकी छवि एक ऐसे नेता की बन चुकी है जो केवल बयान नहीं देता, बल्कि निर्णय लेकर उन्हें जमीन पर लागू करता है। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, समान नागरिक संहिता जैसे साहसिक कदम और सुशासन की स्पष्ट नीति आज कई राज्यों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

हिंदी पट्टी के राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में भी सीएम धामी की मजबूत उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विजन को सबसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं।

विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की दिशा में योगदान

सीएम धामी उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ युवाओं के लिए रोजगार, अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और सशक्त कानून व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। ये प्रयास देश को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी भी सीएम धामी जैसे युवा, कर्मठ और परिणामोन्मुखी नेताओं पर भरोसा जताते हैं।

सीएम धामी स्वयं स्पष्ट करते हैं कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और उत्तराखंड इस यात्रा की एक मजबूत आधारशिला बनेगा। यही प्रतिबद्धता, स्पष्ट दृष्टिकोण और परिणाम देने वाला नेतृत्व उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर के नेता के रूप में स्थापित कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button