उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीति
Trending

‘ थानेदार निकला सेल्समैन ‘ महिला से करता रहा 2 साल तक दुष्कर्म

पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया

मेरठ:शराब के सेल्समैन ने खुद को थानेदार बता शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। थाना कंकरखेड़ा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिएमें उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक खुद को थानेदार बताता था और उसको शादी का झांसा दे रहा था। जबकि असलियत में युवक सरधना के शराब ठेके में सेल्समैन की नौकरी करता था।आरोपी दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी की सच्चाई पीड़िता को पता चली तो उसने विरोध किया। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button