Blogउत्तराखंडमनोरंजन

Almora: भू-कानून उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, एक्टर मनोज बाजपेयी को नोटिस जारी

Strict action on land law violation, notice issued to actor Manoj Bajpayee

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून की मांग के बाद सरकार ने बाहरी लोगों द्वारा नियमों के खिलाफ खरीदी गई जमीनों की जांच शुरू कर दी है। अल्मोड़ा में इस कार्रवाई के तहत बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी को भी नोटिस भेजा गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने पुष्टि करते हुए बताया कि 2010 में योग और मेडिटेशन के उद्देश्य से लमगड़ा में मनोज बाजपेयी ने 15 नाली जमीन खरीदी थी, जिस पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है।

अल्मोड़ा जिले में इस तरह के 23 मामलों की जांच चल रही है, जिनमें नियमों के उल्लंघन का संदेह है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अगर नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं होते, तो संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 सितंबर को कहा था कि नियम विरुद्ध खरीदी गई सभी जमीनें सरकार के अधीन की जाएंगी, जिससे प्रदेश में भू-कानून को सख्ती से लागू किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button