Blogक्राइमदिल्ली NCRदेशधर्म दर्शनयूथराजनीतिसामाजिक
Trending

आज जेल से पैरोल पर बाहर आएंगे बाबा राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दे दी

चंडीगढ़:हरियाणा में दौरा करने और चुनाव प्रचार करने पर रोक; इनका 36 सीटों पर प्रभाव हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच सोमवार, 30 सितंबर को चुनाव आयोग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दे दी।

हालांकि आयोग ने 3 शर्तें लगाई हैं। राम रहीम आज (1 अक्टूबर) रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा। दूसरी: कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा।  सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं करेगा। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार से कहा गया है कि अगर राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लंघन करता है तो पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी।बाबा राम रहीम को 2017 में सजा होने के बाद अब तक दर्जनों बार पैरोल दी जा चुकी है। पिछले चार सालों में उनकी अधिकांश पैरोलें या फर्लो चुनावों के आसपास दी गई हैं, जैसे कि हरियाणा और पंजाब के विधानसभा चुनाव, नगर पालिका चुनाव, आदि। सबसे हालिया पैरोल अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले मिली है। यह उनकी तीसरी पैरोल है इस साल और वह अक्सर पैरोल के दौरान अपने अनुयायियों से वर्चुअल तौर पर जुड़े रहते हैं।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका हरियाणा की 36 सीटों पर असर है।

यौन शोषण और मर्डर केस में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button