उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में किया परिवर्तन यात्रा का आगाज, ममता सरकार पर साधा निशाना

CM Dhami launched the Parivartan Yatra in West Bengal, targeting the Mamata government

कोलकाता/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के तहत आयोजित जनसभा और रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने धामी की बातों को उत्साहपूर्वक सुना।

सनातन मूल्यों और युवाओं पर जोर

जनसभा में सीएम धामी ने सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा,“सनातनी हिंदू कभी डरता नहीं, वह सत्य और राष्ट्र के लिए खड़ा रहता है।” उनके इस वक्तव्य पर लोगों ने जोरदार प्रतिक्रियाएँ दीं। धामी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

धामी ने युवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज राज्य के युवा कर्मवीर बनने के बजाय भत्तावीर बनाए जा रहे हैं, जिससे उनकी संभावनाओं और भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है।

आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति पर चिंता

सीएम धामी ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल करोड़ों रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य के कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है, और डीए एवं महंगाई भत्ते समय पर जारी नहीं किए जा रहे हैं।

शिक्षा और सीमा सुरक्षा

धामी ने शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य कमजोर हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सीमा पार से हो रही अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाया और कहा कि इस पर राज्य सरकार की चुप्पी चिंताजनक है।

भाजपा का संकल्प और धामी का नेतृत्व

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में अराजकता समाप्त की जाएगी और राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए “राष्ट्र प्रथम” सर्वोच्च सिद्धांत है।

उत्तराखंड में अपने निर्णायक फैसलों के लिए मशहूर धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण विरोधी कानून और अवैध मदरसों पर कार्रवाई जैसे कदम उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज उत्तराखंड के बाहर भी लोग उन्हें सुनना और उनके नेतृत्व को समझना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button