देश

Inflation Shock: अक्टूबर की पहली सुबह महंगाई का झटका: गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, तुरंत करें चेक!

Inflation shock on the first morning of October: Gas cylinder prices increased drastically, check immediately!

नई दिल्ली 1 अक्टूबर 2024: अक्टूबर की शुरुआत में देश की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है, क्योंकि पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 50 रुपये की वृद्धि हुई है, जिसके बाद दिल्ली में अब यह 1740 रुपये का मिल रहा है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये पर स्थिर है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1692.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 1850.50 रुपये और चेन्नई में 1903 रुपये तक पहुंच गई है।

सितंबर में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़ाए गए थे, और इस महीने भी यह महंगाई जारी रही। घरेलू सिलेंडर की कीमतें भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं—दिल्ली में यह 803 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, और चेन्नई में 818.50 रुपये पर स्थिर हैं।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि घरेलू सिलेंडर 811.50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1995.50 रुपये और लखनऊ में 1861 रुपये तक हो गई हैं। जयपुर में कमर्शियल सिलेंडर अब 1767.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत 806.50 रुपये है।

इस वृद्धि का असर छोटे व्यवसायों और रेस्तरां पर पड़ सकता है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत की उम्मीद है, क्योंकि उनके लिए कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button