Blogपर्यटनविदेशसामाजिक

दुनिया का सबसे छोटा देश: जहां रहते हैं सिर्फ तीन लोग और तीन कुत्ते

The smallest country in the world: where only three people and three dogs live

दुनिया में कई छोटे-बड़े देश हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां सिर्फ तीन लोग और तीन कुत्ते रहते हैं? यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि वास्तविकता है। यह अनोखा देश ‘रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया’ है, जो अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित है।

धरती पर कहां है यह अनोखा देश?

मोलोसिया को एक माइक्रोनेशन माना जाता है, जो नेवादा के डेटन शहर के भीतर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 11.3 एकड़ है और इसकी स्थापना 1977 में हुई थी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने अभी तक इसे आधिकारिक देश का दर्जा नहीं दिया है।

मोलोसिया की अनोखी विशेषताएं

  • मोलोसिया की अपनी नौसेना, नौसेना अकादमी, डाक सेवा, बैंक, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलवे और ऑनलाइन रेडियो स्टेशन हैं।
  • यहां की जनसंख्या मात्र 38 थी, लेकिन वर्तमान में यहां केवल तीन लोग और तीन कुत्ते ही रहते हैं।
  • इस देश के राष्ट्रपति का नाम केविन वॉ है, जो इसे खुद संचालित करते हैं।

क्या-क्या है मोलोसिया में?

  • मोलोसिया कार्सन सिटी से 30 मिनट की ड्राइव पर स्थित है।
  • इस देश की अपनी मुद्रा ‘वैलोरा’ है।
  • राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है, लेकिन यहां एस्पेरांतो और स्पेनिश भी बोली जाती हैं।
  • मोलोसिया में रेलवे मौजूद है, लेकिन पर्यटकों के लिए इसे पैदल घूमना ही सबसे अच्छा माना जाता है।

मोलोसिया में क्या-क्या है बैन?

  • कैटफिश और प्याज इस देश में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
  • अगर कोई इन चीजों को लेकर यहां आता है, तो उसे जेल भी हो सकती है।

पर्यटकों के लिए खास है मोलोसिया

  • मोलोसिया में अप्रैल से अक्टूबर के बीच पर्यटन का मौसम रहता है।
  • यहां का पानी अपने ‘मोलोसियन वॉटर’ ब्रांड के नाम से मशहूर है।
  • हालांकि, इसे किसी भी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश ने मान्यता नहीं दी है।

दुनिया के अनोखे माइक्रोनेशंस में शामिल

मोलोसिया दुनिया के 200 से अधिक माइक्रोनेशंस में से एक है। यह डेटन में मात्र 1.3 एकड़ भूमि पर स्थित है और वर्जीनिया सिटी से 18 मिनट की ड्राइव पर है।
अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो मोलोसिया घूमने के लिए एक अनोखी जगह हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button