Blogउत्तराखंडशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड में चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 मई से होंगे इंटरव्यू

Recruitment process for 276 posts of medical officers begins in Uttarakhand, interviews will be held from May 7

1 मई को जारी होंगे प्रवेश पत्र, चयन बोर्ड ने जारी किया कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत खाली पड़े चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र आगामी 1 मई 2025 को जारी किए जाएंगे, जबकि 7 मई से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी।

चयन बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की जानकारी

चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि 28 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

विभिन्न श्रेणियों में होंगे पद भरती

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन के अनुसार, कुल 276 पदों में से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 183 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 59 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों के लिए 4 पद और अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए 24 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी और अब चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए तेजी से पूरी होगी भर्ती

अधिकारियों के अनुसार, आगामी चारधाम यात्रा और शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना है। सरकार चाहती है कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न रहे, इसलिए चयन बोर्ड ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं। जल्द ही चयन परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button