उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के जांबाजों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति पदक से लेकर डीजीपी डिस्क तक की घोषणा

On Independence Day, the brave soldiers of Uttarakhand Police will be honored, from President's Medal to DGP Disc announced

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित होंगे। इनमें राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service – PSM), सराहनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service), मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और डीजीपी प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड/सिल्वर) शामिल हैं। यह सम्मान पुलिस और फायर सर्विस में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

पुलिस सेवा श्रेणी में यह सम्मान पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक यातायात नारायण सिंह नपलच्याल को मिलेगा। वहीं, फायर सर्विस में वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद देहरादून को यह पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक

पुलिस सेवा में यह सम्मान पाने वालों में शामिल हैं—जगदीश चन्द्र (अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल), नवीन चन्द्र सेमवाल (पुलिस उपाधीक्षक, कार्मिक उत्तराखंड, देहरादून), प्रतिमा भट्ट (पुलिस उपाधीक्षक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर), सौहकार सिंह (उप निरीक्षक, अभिसूचना, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, देहरादून) और मुजीबुल हसन (आरक्षी तकनीकी, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर)।
फायर सर्विस श्रेणी में पवन कुमार, चालक, जनपद देहरादून को यह सम्मान मिलेगा।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर)

इस श्रेणी में सम्मान पाने वाले अधिकारी-कर्मचारी हैं—श्वेता चौबे (सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून), यागेश चन्द्र (पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय), विपिन चन्द्र पाठक (निरीक्षक, जीआरपी), नरेन्द्र सिंह बिट (निरीक्षक, हरिद्वार), राकेश चन्द्र भट्ट (उप निरीक्षक, सीआईडी मुख्यालय), अजय प्रकाश सेमवाल (लीडिंग फायरमैन, देहरादून) और सुनीत कुमार (मुख्य आरक्षी, देहरादून)।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य के लिए)

इस श्रेणी में शामिल नाम हैं—शेखर चन्द्र सुयाल (अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार), राजेन्द्र सिंह खोलिया, कैलाश चन्द्र भट्ट, मनोहर सिंह रावत, ओमकान्त भूषण, दीपक कुमार (सभी जनपद पौड़ी गढ़वाल), गोपाल राम (मुख्य आरक्षी), अमरजीत (आरक्षी) और राहुल (आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, पौड़ी गढ़वाल)।

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)

सम्मान पाने वालों में शामिल हैं—नीलेश आनन्द भरणे (पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था), देवेन्द्र पींचा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा), सरिता डोबाल (पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी), राजेन्द्र सिंह रावत (पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान), संदीप नेगी (पुलिस उपाधीक्षक, देहरादून), सुरेश चन्द्र बलूनी (निरीक्षक, रुद्रप्रयाग), हिमेन्द्र सिंह (निरीक्षक, सीआईडी), अनिल आर्या (उप निरीक्षक, पिथौरागढ़), जगदेव सिंह (अपर उप निरीक्षक, उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली), राजेश सिंह राणा, फिरोज खान, गिरीश चन्द्र सती, दिनेश सिंह (आरक्षी चालक, देहरादून) सहित अन्य पुलिसकर्मी।

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (विशिष्ट कार्य के लिए)

इस श्रेणी में अरुण मोहन जोशी (पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ), पंकज गैरोला (पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार), मनीष कुमार जस्वाल (पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय), अबुल कलाम (निरीक्षक, एसटीएफ), ऋषिबल्लभ चमोला (पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ), लक्ष्मण सिंह जगवाण, गणेश सिंह, प्रकाश चन्द्र पाण्डे, कमल तुलेरा, महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, देवेन्द्र कुमार ममंगई, वीरेन्द्र चौहान, विनोद चन्द्र जोशी, विपिन चन्द्र जोशी, जितेन्द्र कुमार, इसरार अहमद, कंवर पाल सिंह सहित कई जवानों को यह सम्मान दिया जाएगा।

गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, जबकि डीजीपी दीपम सेठ द्वारा डीजीपी डिस्क गोल्ड और सिल्वर प्रदान किए जाएंगे। ये सम्मान न केवल उत्तराखंड पुलिस और फायर सर्विस के साहस, समर्पण और पेशेवर दक्षता का प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि राज्य अपनी सुरक्षा सेवाओं के योगदान को कितनी गंभीरता से मान्यता देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button