उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क के विस्तार की अहमियत को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ब्रिडकुल (BRIDCUL) को राज्य सरकार की नोडल एजेंसी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित बैठक में लोक निर्माण, पर्यटन, पेयजल, सिंचाई और ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने इस विषय में जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोपवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, तकनीकी परामर्श, और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ब्रिडकुल को एकमात्र विशेषज्ञ एजेंसी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्रिडकुल के पास रोपवे व अन्य निर्माण कार्यों में विशेषज्ञता और पर्याप्त अनुभव है, जिसे रोपवे परियोजनाओं में गति लाने के लिए उपयोग में लाना चाहिए।
बैठक में सचिव श्री सचिन कुर्वे, श्री पंकज कुमार पांडेय, श्री धीराज गबर्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


