Blogउत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड को मिला सर्वश्रेष्ठ मत्स्य पालन राज्य का पुरस्कार: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दी विभाग को बधाई

Uttarakhand got the award of best fisheries state: Chief Secretary Radha Raturi congratulated the department

उत्तराखंड को हाल ही में हिमालयी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच मत्स्य पालन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि की जानकारी सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान सचिव पशुपालन और मत्स्य विभाग, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को दी।

मुख्य सचिव ने इस सम्मान के लिए मत्स्य पालन विभाग और प्रदेश के मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने पिछले वर्ष 2,600 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 70,000 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया, जो राज्य के आर्थिक विकास और मत्स्य पालकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्य सचिव ने विभाग को इस दिशा में और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button