उत्तराखंड
Dehradun Update: मुख्य सचिव ने दिया डम्पिंग स्थलों के चयन हेतु सख्त दिशा-निर्देश
Chief Secretary gave strict guidelines for selection of dumping sites
देहरादून,14 अक्टूबर 2024: उत्तराखंड की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को भूस्खलन और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से उत्पन्न मलबे के सुव्यवस्थित निस्तारण के लिए एक सप्ताह में डम्पिंग स्थलों की भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व और वन भूमि के प्राथमिकता से चयन के साथ-साथ तेजी से विकसित होने वाले वृक्षों के रोपण की आवश्यकता भी बताई। इसके साथ ही, उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।
इस कार्य के लिए कुल 81.99 हेक्टेयर भूमि की मांग की गई है।



