Blogउत्तराखंडक्राइम
Trending

“सड़क दुर्घटना में चार की मौत.तीन घायल”

अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई.

मंगलौर/ रुड़की: सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत,तीन घायल, रुड़की के चंद्रपुरी में शादी में आ रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मंगलौर में पलट गई।  रुड़की के मंगलौर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल हुए हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई. कार में बाराती सवार थे जो कि मेरठ से रुड़की एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ये सड़क हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में देवबंद तिराहे के पास हुआ है. हादसे के तुंरत बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया था जहां 4 की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है। अनियंत्रित होकर पलट गई थी स्कॉर्पियो इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है।मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। एक घायल को प्राइवेट अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. जबकि जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बरात में शामिल लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

हादसे की सूचना शादी समारोह में पहुंची तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलौर पुलिस के अनुसार, वंश पुत्र अमित, सोनू पुत्र मुकेश और सुजल पुत्र सतीश तीन की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!