Blogउत्तराखंडदेशराजनीति

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार पर बढ़ी हलचल, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

There is a stir on Uttarakhand cabinet expansion, a big decision can be taken soon

दिल्ली में मंथन तेज, मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की सक्रियता बढ़ी

उत्तराखंड में बीते दस दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद से दिल्ली में डटे हुए हैं। अब बड़ी खबर यह है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, उन्होंने इसे सदन की कार्यवाही से जोड़ा है।

नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ मंत्रियों की कुर्सी खतरे में

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि जल्द ही उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसमें कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि नए चेहरे सरकार में शामिल हो सकते हैं। बीते दिनों एक मंत्री के बयान पर हुए विवाद के चलते कुछ संगठन और नेता नाराज हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी इस मुद्दे पर नाखुश दिखे और आलाकमान को अपनी राय दे चुके हैं। इससे साफ है कि कुछ नेताओं की होली बेरंग होने वाली है, तो कुछ नेता सत्ता के रंगों में सराबोर होंगे।

आलाकमान करेगा अंतिम फैसला, जल्द लौट सकते हैं धामी

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में विभिन्न बैठकों में शामिल हो रहे हैं और आज रात या कल सुबह देहरादून लौट सकते हैं। दूसरी ओर, महेंद्र भट्ट भी दिल्ली पहुंच चुके हैं और राज्यसभा से जुड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे। भट्ट का कहना है कि कैबिनेट विस्तार का अंतिम फैसला आलाकमान करेगा और वे अपनी तरफ से पूरी जानकारी दे चुके हैं।

कैबिनेट विस्तार का समीकरण: गढ़वाल-कुमाऊं से आ सकते हैं नए मंत्री

जानकारी के मुताबिक, एक मंत्री की उम्र और दूसरे के कामकाज का आकलन उनकी कुर्सी छीन सकता है, जबकि एक अन्य मंत्री के भविष्य का फैसला दिल्ली में बैठे नेता करेंगे। नए मंत्रियों के नामों की बात करें तो गढ़वाल और कुमाऊं से दो-दो चेहरे कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं।

बड़े बदलाव के संकेत, जल्द आएगा फैसला

उत्तराखंड की सियासत में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन बाहर होगा और किसे मौका मिलेगा। जल्द ही इस सस्पेंस से पर्दा उठ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button