रैली को संबोधित करते हुए बिगड़ी खड़गे की तबीयत
पीएम मोदी ने फोन करके जाना खड़के जी की तबीयत का हाल
जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। घटना रविवार को जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान घटी। 83 साल के नेता को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उनकी मदद की। पानी पीने के बाद खरगे ने अपना भाषण फिर से शुरू किया। हालांकि उन्होंने भाषण जल्दी ही खत्म कर दिया। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने उन्हें उनकी सीट पर वापस जाने में मदद की।
कहां भाषण दे रहे थे खरगे?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं। मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता से नहीं हट जाते, मैं जीवित रहूंगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दिया है। उनका जीवन तबाह किया है। हम जम्मू-कश्मीर में ‘जनता की सरकार’ चलाएंगे। आप सभी के जीवन में खुशहाली लाएंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अस्वस्थ हो गए। उन्होंने कहा कि वह तब तक जीवित रहेंगे जब तक पीएम मोदी सत्ता से नहीं हटते। खरगे ने राज्य का दर्जा बहाल करने की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
उधर अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन करके कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य का हाल जाना है। और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।