Blogउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली NCRदेशयूथसामाजिक
Trending

मुफ्ती ने निकाह पढ़ाने से क्यों इनकार

घंटो तक घराती और बरातियों ने मुफ्ती की मान मनोव्वल करते रहे

उत्तर प्रदेश : शामली में एक शादी के दाैरान जरा सी बात पर नाराज होकर मुफ्ती ने निकाह पढ़ने से साफ इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश के कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग पर बुधवार की रात शादी में डीजे बजाने से नाराज मुफ्ती ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। मुफ्ती के निकाह पढ़ाने से मना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कस्बे के अन्य उलेमाओं ने भी निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। बाद में लड़के पक्ष के द्वारा भविष्य में शादी में डीजे न बजाने की शर्त पर निकाह पढ़ाया गया। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वजह थी एक खास आवाज।कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग निवासी हाजी इस्लाम के पुत्र हाफिज खालिद की शादी मोहल्ले के ही शकील अंसारी की पुत्री फरीन के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष के द्वारा शादी की तैयारी धूमधाम के साथ की गई। बुधवार की शाम बरात पहुंचने पर घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। जैसे ही बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची तो डीजे बजा दिया गया। जिस पर युवा खूब डांस करते रहे।

जैसे ही लड़का पक्ष निकाह पढ़वाने के लिए मुफ्ती के पास पहुंचे तो मुफ्ती ने डीजे बजाने से नाराजगी जताते हुए निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया।मुफ्ती के निकाह पढ़ाने से इनकार करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मुफ्ती का कहना है कि शादी में डीजे बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। जिसके चलते हृदय घात की बीमारी से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार जलसों में भी लोगों से अपील की जा चुकी है कि शादी सहित किसी भी प्रोग्राम में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाए। निकाह के बाद दूल्हन को दूल्हे के साथ रवाना किया गया।

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के द्वारा मुफ्ती की काफी खुशामद मिन्नत की गई लेकिन उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। तकरीबन तीन घंटे तक घराती और बरातियों ने मुफ्ती की मान मनोव्वल की तब जाकर मुफ्ती निकाह पढ़ने के लिए राजी हुआ लेकिन फिर एक ऐसी शर्त रख दी जिसे सभी को मानना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!