Blogउत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदिल्ली NCRदेशराजनीतिविदेशसामाजिक
Trending

चुनाव ड्यूटी में लगी बस गहरी खाई में गिरी

बीएसएफ के 32 जवान घायल हो गए और तीन जवानों की मौत हो गई

J&k .Badgam: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगी एक बस बडगाम जिले के पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 32 बीएसएफ कर्मी घायल हो गए। इनमें से तीन जवानों की मौत हो गई है 

कठुआ में भी हादसा गौरतलब है कि आज सुबह भी कठुआ जिले के बिलावर में भी एक सैन्य वाहन हादसे का शिकार हो गया था। वाहन बिलावर के सुकराला में गुरु आश्रम के पास पलट कर खाई में गिर गया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि कई घायल हो गए थे। जिसके बाद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया व घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में पहाड़ी सड़क से गहरी खाई में गिरी बस में करीब तीन दर्जन बीएसएफ के जवान सवार थे, जिसमें 32 बीएसएफ कर्मी घायल हो गए और तीन की मौत हो गई है। घायलो में एक नागरिक चालक भी शामिल है। यह बस विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी। पहले चरण के चुनाव के बाद यह बस बीएसएफ के जवानों को पुलवामा से बडगाम के खान साहिब वाटरहोल पुलिस चौकी जा रही थी। शाम करीब 5 बजे बस पुलिस चौकी से मात्र 600 मीटर की दूरी पर वह अचानक गहरी खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने पर जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं। ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को खान साहिब और बडगाम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button