उत्तराखंड

नैनीताल में 7 साल बाद लौटा विंटर कार्निवाल, स्टार नाइट में चारू सेमवाल और परमिश वर्मा ने जमाया रंग

The Winter Carnival returned to Nainital after 7 years, with Charu Semwal and Parmish Verma captivating the audience at the star-studded night.

नैनीताल: बहुप्रतीक्षित नैनीताल विंटर कार्निवाल की मंगलवार रात भव्य और रंगारंग शुरुआत हो गई। करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुए इस कार्निवाल ने पहले ही दिन शहर में उत्साह और उत्सव का माहौल बना दिया। कार्निवाल की स्टार नाइट में बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल और पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा की दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का जोश इतना ज्यादा था कि देर रात तक नैनीताल झील के आसपास संगीत और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

संस्कृति से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

विंटर कार्निवाल का शुभारंभ सरस्वती वंदना और उत्तराखंड की समृद्ध कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित प्रसिद्ध प्रेम कथा ‘राजुला-मालूशाही’ की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या मौजूद रहीं। मंच संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी और कीर्ति ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया।

स्टार नाइट में गीतों की बरसात

स्टार नाइट में सबसे पहले गायिका वैशाली ने ‘माही वे मोहब्बता वे’, ‘आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए’, ‘मैं तेरी दिल्लगी’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल बनाया। इसके बाद मिश्रा ने ‘तू जो छू ले प्यार से’, जैसे भावनात्मक गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल की एंट्री के साथ ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने ‘कजरा मोहब्बत वाला’, ‘रात बाकी बात बाकी’, ‘लगा जा गले’, ‘तम्मा तम्मा’, ‘बीड़ी जलइले’ और ‘हरे कृष्णा हरे राम’ जैसे सुपरहिट गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

परमिश वर्मा के गीतों पर बेकाबू हुआ जोश

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा के मंच पर आते ही युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। ‘जाट कर’, ‘तेरी यार गद्दी’, ‘गाल नी कडनी’, ‘बदनाम नाम जाट’ और ‘सारे आम गल्ला’ जैसे हिट गानों पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान बड़ी संख्या में युवा दर्शक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के सामने पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख खुद परमिश वर्मा को माइक से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए सीओ और एडीएम विवेक राय को मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि यह विंटर कार्निवाल प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक सरिता आर्या ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की सराहना की। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कोरोना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस कार्निवाल को दोबारा शुरू किया गया है। वहीं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस आयोजन के जरिए कुमाऊंनी संस्कृति का देशभर में प्रचार-प्रसार हो रहा है और यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आओ घाम तापो’ थीम से भी जुड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button