Blogउत्तराखंडराजनीति

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनाव आज, 5405 प्रत्याशियों का भाग्य होगा तय

Dehradun: Municipal elections in Uttarakhand today, fate of 5405 candidates will be decided

100 नगर निकायों में मतदान
उत्तराखंड में आज नगर निकायों के चुनाव हो रहे हैं। 100 नगर निकायों में कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायत शामिल हैं। मतदान के बाद 25 जनवरी को मतगणना होगी और विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

छोटी सरकार के चुनाव के लिए वोटिंग में उत्साह
राज्य के 11 नगर निगमों के मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 445 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पार्षद और वार्ड सदस्यों के 4888 प्रत्याशियों का भाग्य भी आज मतदाता तय करेंगे।

कुल मतदाता और उनका विवरण
उत्तराखंड में कुल 30,29,028 मतदाता हैं, जिनमें 14,66,151 महिलाएं, 15,62,349 पुरुष और 528 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 9,98,231 मतदाता हैं, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 18,237 मतदाता हैं।

जिलावार मतदाताओं की संख्या

  • देहरादून: 9,98,231 (महिला: 4,85,103, पुरुष: 5,13,080, अन्य: 48)
  • हरिद्वार: 5,87,127 (महिला: 2,79,924, पुरुष: 3,07,053, अन्य: 150)
  • उत्तरकाशी: 47,723 (महिला: 22,662, पुरुष: 25,037, अन्य: 24)
  • टिहरी गढ़वाल: 80,136 (महिला: 36,359, पुरुष: 43,766, अन्य: 11)
  • पौड़ी गढ़वाल: 1,73,565 (महिला: 86,342, पुरुष: 87,181, अन्य: 42)
  • रुद्रप्रयाग: 18,237 (महिला: 8,810, पुरुष: 9,427)
  • चमोली: 54,177 (महिला: 26,112, पुरुष: 28,062, अन्य: 3)

कुमाऊं मंडल में मतदाताओं का विवरण

  • अल्मोड़ा: 37,893 (महिला: 18,726, पुरुष: 19,161, अन्य: 6)
  • बागेश्वर: 25,321 (महिला: 12,557, पुरुष: 12,764)
  • पिथौरागढ़: 61,421 (महिला: 30,952, पुरुष: 30,468, अन्य: 1)
  • नैनीताल: 3,43,824 (महिला: 1,68,084, पुरुष: 1,75,704, अन्य: 36)
  • उधम सिंह नगर: 5,67,684 (महिला: 2,74,370, पुरुष: 2,93,107, अन्य: 207)
  • चंपावत: 33,689 (महिला: 16,150, पुरुष: 17,539)

देहरादून से लेकर कुमाऊं तक प्रत्याशियों की संख्या

  • देहरादून: 7 निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 35 प्रत्याशी, सभासद और सदस्य पदों के लिए 780 प्रत्याशी।
  • हरिद्वार: 14 निकायों में मेयर और अध्यक्ष पदों के लिए 121, सदस्यों के लिए 1147 प्रत्याशी।
  • नैनीताल: 8 निकायों में 36 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए, 496 सभासद और सदस्य।
  • उधम सिंह नगर: 16 निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 92 प्रत्याशी, वार्ड सदस्यों के लिए 897 प्रत्याशी।

25 जनवरी को आएंगे नतीजे, 47 निर्विरोध चुने गए
निकाय चुनाव का परिणाम 25 जनवरी को घोषित होगा। मतदान से पहले ही एक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और दो नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कुल 47 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसमें 14 नगर निगम सभासद, 20 नगर पालिका परिषद सदस्य और 10 नगर पंचायत सदस्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button