उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रि महानवमी पर किया हवन, कन्या और गौ पूजन, राज्य की समृद्धि की कामना
Chief Minister Pushkar Singh Dhami performed havan, worshiped girls and cows on Navratri Mahanavami, wished for the prosperity of the state

देहरादून 11अक्तूबर 2024: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।