Blogउत्तर प्रदेशक्राइमदिल्ली NCRदेशराजनीति
Trending

“संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट बंद, 3 लोगों की मौत”

भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है,

उत्तर प्रदेश : (एजेंसी) संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल में तीन लोगों की मौत हो गई है। एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है। शनिवार की सुबह जब कोर्ट के आदेश पर टीम सर्वे करने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने लगे जिसमें एसपी समेत कई लोगों को चोट आई है। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की और कई गाड़ियों को फूंक दिया।

यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है. तीनों मृतकों का नाम नोमान, बिलाल और नईम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो महिलाओं समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिलाएं छत से पत्थरबाजी कर रही थीं।

हंगामे के वक्त मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर विकास निर्वाल  से बातचीत में कहा कि सुबह करीब 300 लोगों की भीड़ थी। उनके पीछे भी लोग थे. इन लोगों ने पुलिस को टारगेट किया. सब इंसपेक्टर के पैर में भी चोट लगी है। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हंगामा हो गया। यहां रविवार की सुबह कोर्ट के आदेश के बाद पहुंची टीम पर वहां दंगाइयों ने हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

फिलहाल मामला नियंत्रण में बताया जा रहा है। अखिलेश ने बड़ा आरोप लगाया है। सर्वे को लेकर हंगामा हो गया। यहां रविवार की सुबह कोर्ट के आदेश के बाद पहुंची टीम पर वहां दंगाइयों ने हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत 5 या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस ने भी उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। अभी फिलहाल बवाल शांत है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है।तीन लोगों की मौत की पुष्टि एसपी ने की

संभल जामा मस्जिद में रविवार को सर्वे करने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद बवाल भड़क उठा। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं, संभल हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है। अफवाह को रोकने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button