Blogउत्तर प्रदेशक्राइमदिल्ली NCRराजनीति
Trending

बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की बेटी के साथ, 3.38 करोड़ की धोखाधड़ी, 

"हाईटेक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन आनंद प्रकाश के खिलाफ थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज"

गाजियाबाद/ उत्तर प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से पूर्व सांसद रहे जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह से मकान बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है। थाना कविनगर में दर्ज एफआईआर में राजनगर निवासी योगजा सिंह ने बताया कि 14 जून 2014 को आनंद प्रकाश ने उनसे मकान बेचने का सौदा किया था। मकान का कुल सौदा 5.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था। जिसमें 10 लाख रुपये उन्होंने एडवांस दिए थे। जबकि बाकी की रकम बाद में देना तय हुआ था। इसके बाद आनंद प्रकाश ने मकान में मरम्मत के नाम पर 4.50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद 15 जुलाई 2014 को योगजा को मकान पर कब्जा मिल गया।

इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी ने हाईटेक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन आनंद प्रकाश के खिलाफ थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें योगजा सिंह ने आरोप लगाया है कि आनंद प्रकाश ने मकान बेचने के नाम पर उनके साथ 3.38 करोड़ की धोखाधड़ी की। उन्हेंं मकान पर लोन लेना था। इसके लिए 13 फरवरी 2017 को उनके बीच एक अनुबंध हुआ था। इसके बाद उन्होंने 14 व 15 फरवरी 2017 को 33.50 लाख रुपये आनंद प्रकाश को ट्रांसफर किए। उन्होंने लोन लेने के लिए मकान के कागज मांगे तो आनंद प्रकाश नहीं दिए। वो और रुपयों की डिमांड करने लगे। उन्होंने उधार लेकर एक करोड़ रुपये दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button