Blogउत्तर प्रदेशक्राइमदिल्ली NCRराजनीतिसामाजिक
Trending

नरसिंहानंद के विवादित बयान से फूटा आक्रोश, मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस चौकी पर किया पथराव

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद पर गंभीर' की NSA लगाने की मांग

सहारनपुर : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान पर जमकर हंगामा हुआ। मुंबई और गाजियाबाद में FIR गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में 29 सितंबर को आसाराम व्याग सेवा संस्थान के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने भी हिस्सा लिया। नरसिंहानंद ने अपने संबोधन में पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे विवाद उत्पन्न हो गया।

गाजियाबाद 2 और मुंबई में 1 FIR दर्ज हो चुकी है

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करते हुए शेखपुरा पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। अराजक तत्वों की पहचान और धरपकड़ करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पत्थरबाजी में कोई घायल नहीं हुआ है।  NSA लगाने की मांग कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें नफरती और पाखंडी करार दिया। इकरा का कहना है कि नरसिंहानंद के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की मांग की। इकरा हसन ने कहा कि नरसिंहानंद जैसे ढोंगी और पाखंडी लोग अपनी नफरत भरी भाषा से समाज में जहर घोल रहे हैं। सांसद ने कहा कि हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक,  मुस्लिम समाज के लोग शेखपुरा कदीम चौकी पर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया।  पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा फर्स यति नरसिंहानंद के बयान पर आक्रोश,

सहारनपुर में थाने पर पथराव, जान बचाकर भागे पुलिस वाले

सहारनपुर में यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए और अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया। गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया।

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र की शेखपुरा पुलिस चौकी का है।

यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के विरोध में हजारों लोगों ने आज जुलूस निकाला। कुछ लोगों ने शेखपुरा चौकी पर पुलिस को ज्ञापन भी दिया। तभी जुलूस में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया था यति नरसिंहानंद के बयान पर आक्रोश, सहारनपुर में थाने पर पथराव, जान बचाकर भागे पुलिस वाले सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रविवार को शेखपुरा चौकी पर कुछ ग्रामीणों ने एक ज्ञापन दिया। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने हालात बिगड़ते देख तुरंत कार्रवाई की

फिलहाल पथराव की घटना को लेकर अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मांगलिक ने कहा महंत यति नरसिंहानंद ने एक टिप्पणी की थी। उनके बयान के विरोध में ही आज पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा महंत यति नरसिंहानंद को हिरासत में लिए जाने के बारे में लोगों को सूचित कर दिया गया था। पुलिस को शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कुछ लोगों ने शांति भंग करने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, लोगों ने पहले ज्ञापन चौकी पर सौंप दिया। इसके बाद कुछ नवयुवकों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और उन्होंने हंगामा और पथराव कर रहे हैं युवकों को बल प्रयोग कर वहां से भगा दिया।घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। मुस्लिम संगठनों ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button